इस CNG बाइक ने बाजार मे मचाया कोहराम, 1kg CNG मे दौड़ती है 126km

नई दिल्ली :- टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज (Bajaj) ने कुछ महीनों पहले दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल फ्रीडम 125 लॉन्च की थी। इसने लॉन्च के 8 महीने 12 दिन में ही 50,000 यूनिट्स की बिक्री का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। इसका शानदार माइलेज और कम ऑपरेटिंग कॉस्ट ने इसे ग्राहकों के बीच इसे हिट बना दिया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

बिक्री के आंकड़े और प्रमुख बाजार

इस बाइक के खरीदार महाराष्ट्र और गुजरात में सबसे ज्यादा हैं। अक्टूबर 2024 में इसकी 11,076 यूनिट्स और नवंबर 2024 में इसकी 12,159 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री हुई। भारत में अब तक इसकी 50,047 यूनिट्स की डिलीवरी हो चुकी है। महाराष्ट्र में इस बाइक की सबसे ज्यादा डिमांड है। अब तक महाराष्ट्र में इसकी 9,591 यूनिट्स सेल हुई हैं। वहीं, गुजरात में 8,797 यूनिट्स की बिक्री हुई है।

1 अप्रैल 2025 से CNG वाहनों पर 1% अतिरिक्त टैक्स

CNG इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ने से छोटे शहरों में भी इस बाइक की डिमांड बढ़ रही है। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार 1 अप्रैल 2025 से CNG वाहनों पर 1% अतिरिक्त टैक्स लगाने की योजना बना रही है, जिससे फ्यूचर में डिमांड पर असर पड़ सकता है।

बजाज फ्रीडम 125 की खासियतें

बजाज फ्रीडम 125 के माइलेज की बात करें तो सिटी में इसका माइलेज 94km/kg का है। वहीं, हाईवे पर इसका माइलेज 126km/kg का है। इसका ऑपरेटिंग कॉस्ट 50% तक कम है। वहीं, ये बाइक सिर्फ 1 रुपये में 1 किलोमीटर जाती है।

दोनों टैंक से कुल 330km की रेंज

बजाज फ्रीडम 125 में 2kg का CNG टैंक (200km की रेंज) और 2 लीटर का पेट्रोल टैंक (130km की रेंज) मिलता है। इन दोनों टैंक से कुल 330km की रेंज मिल सकती है।

बजाज फ्रीडम 125 के इंजन पावरट्रेन

बजाज फ्रीडम 125 के इंजन पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 125cc का इंजन मिलता है, जो 9.5hp की पावर और 9.7Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें 5-स्पीड का गियरबॉक्स मिलता है।

क्या ये बाइक खरीदनी चाहिए?

अगर आप कम खर्च में ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो बजाज फ्रीडम 125 एक शानदार ऑप्शन है। CNG इंफ्रास्ट्रक्चर के बढ़ने के साथ यह बाइक आने वाले समय में और भी लोकप्रिय हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top