नई दिल्ली :- यामाहा ने अपनी पॉपुलर स्ट्रीटफाइटर मोटरसाइकिल MT-03 और MT-25 को लॉन्च किया गया है। इन दोनों को ही नया फीचर देने के साथ ही नया लुक भी दिया गया है। इसमें नए अपडेट के रुप में स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और हल्के डिज़ाइन में बदलाव किया गया है। आइए इन दोनों मोटरसाइकिल के बारे में विस्तार से जानते हैं।
कीमत (Price)
- 2025 Yamaha MT-03: 6,25,000 येन (लगभग 3.59 लाख रुपये)
- 2025 Yamaha MT-25: 5,75,000 येन (लगभग 3.31 लाख रुपये)
2025 Yamaha MT-03
- 2025 यामाहा MT-03 को पहले से ज्यादा स्लीक और आकर्षक लुक दिया गया है। इसके बॉडी पैनल्स को हल्का रिडिजाइन किया गया है। इसमें दिए गए नए शार्प ग्राफिक्स और DRLs इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। इसे तीन नए कलर ऑप्शन Matte Light Gray Metallic, Deep Purplish Blue Metallic और Matt Dark Gray Metallic दिया गया है।
- इसमें 321cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-ट्विन सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है, जो 42PS का पावर और 30Nm की टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच से जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल को रिलायबिलिटी और लीनियर पावर डिलीवरी के लिए जाना जाता है। इसमें यामाहा Y-कनेक्ट ऐप के जरिए स्मार्टफोन कनेक्टिविटी वाला डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और USB टाइप-A चार्जिंग सॉकेट दिया गया है।
2025 Yamaha MT-25
- इसे भी MT-03 की तरह ही स्टाइलिंग अपडेट्स दिए गए हैं। इसके सीट, बॉडी पैनल्स और स्लीक DRLs को रिडिजाइन किया गया है। वहीं, इसे भी MT-03 की तरह ही नए कलर ऑप्शन Matte Light Gray Metallic, Deep Purplish Blue Metallic और Matt Dark Gray Metallic दिए गए हैं।
- इसमें 249cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन-ट्विन सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया है, जो 35PS की पावर और 23Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ जोड़ा गया है।
दोनों मोटरसाइकिल के फीचर्स
- व्हील्स और सस्पेंशन: नई Yamaha MT-03 और MT-25 में 17-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें आगे 110-सेक्शन और पीछे 140-सेक्शन ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। सस्पेंशन में 37mm इनवर्टेड फ्रंट फोर्क और KYB मोनोशॉक दिया गया है।
- ब्रेकिंग: इसमें आगे की तरफ 298mm डिस्क और पीछे की तरफ 220mm डिस्क ब्रेक के साथ डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है।
- डायमेंशन्स: दोनों का ही डाइनमेंन एक बराबर ही है। इन दोनों में ही कॉमन सीट हाइट 780mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 160mm, वजन 166kg (कर्ब) और 14-लीटर फ्यूल टैंक दिया गया है। इन दोनों ही बाइक को जापानी बाजार में लॉन्च किया गया है।