ये है भारत में सबसे ज्यादा बिकीं ये टॉप-10 बाइक्स, सबको पछाड़ इस मॉडल ने टॉप पोजिशन पर जमाया कब्ज़ा

नई दिल्ली :- फरवरी 2025 में मोटरसाइकिल की बिक्री में भारी गिरावट देखने को मिली। इस महीने टॉप-10 बाइक्स की कुल बिक्री 6,86,633 यूनिट्स रही, जो कि पिछले साल की तुलना में 11.78% कम है। जनवरी 2025 की तुलना में भी बिक्री 9.60% कम रही। हालांकि, गिरावट के बावजूद, हीरो स्प्लेंडर ने बिक्री के मामले में अपनी बादशाहत कायम रखी। इसके अलावा होंडा शाइन, बजाज पल्सर, TVS अपाचे और रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 जैसी बाइक्स की भी मजबूत पकड़ बनी रही। आइए फरवरी 2025 की टॉप-10 सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिलों के बारे में जानते हैं।

हीरो स्प्लेंडर ने फिर मारी बाजी

हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर (Splendor) भारत में हमेशा से सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही है और फरवरी 2025 में भी यह नंबर-1 पर बनी रही। हालांकि, इस बार इसकी बिक्री 2,07,763 यूनिट रही, जो कि फरवरी 2024 के 2,77,939 यूनिट के मुकाबले 25.25% कम है। इस बार इसकी बिक्री में 70,176 यूनिट की गिरावट दर्ज हुई। जनवरी 2025 में 2,59,431 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिससे यह स्पष्ट है कि स्प्लेंडर (Splendor) को 19.92% MoM गिरावट का सामना करना पड़ा। हालांकि, माइलेज और भरोसेमंद इंजन के कारण यह अभी भी सबसे पसंदीदा बाइक बनी हुई है।

दूसरे नंबर पर होंडा शाइन – YoY में बढ़त, MoM में गिरावट

होंडा शाइन (Honda Shine) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर रही, जिसकी फरवरी 2025 में कुल 1,54,561 यूनिट की बिक्री हुई। यह फरवरी 2024 की तुलना में 8.26% ज्यादा है, जब इसकी 1,42,763 यूनिट बिकी थी। हालांकि, जनवरी 2025 में 1,68,290 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिससे यह साफ है कि शाइन (Shine) की बिक्री में 8.16% की MoM गिरावट आई है। फिर भी 125cc सेगमेंट में यह बाइक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है।

HF डिलक्स को भारी गिरावट – YoY कम, लेकिन MoM बढ़त

HF Deluxe की बिक्री में 7.30% की गिरावट आई और यह 70,581 यूनिट पर सिमट गई, जबकि पिछले साल फरवरी में 76,138 यूनिट बिकी थीं। हालांकि, जनवरी 2025 में 62,223 यूनिट की बिक्री हुई थी, जिससे इस बार यह 13.43% की MoM बढ़त हासिल करने में सफल रही। इस बढ़ोतरी के चलते इसकी बाजार हिस्सेदारी 8.19% से बढ़कर 10.28% हो गई।

बजाज पल्सर को झटका

बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) को इस महीने 21.90% YoY और 15.54% MoM की भारी गिरावट का सामना करना पड़ा और इसकी बिक्री 87,902 यूनिट रही।

टीवीएस अपाचे की बिक्री बढ़ी

इसके विपरीत TVS Apache की बिक्री 37,954 यूनिट रही, जो कि पिछले साल की 34,593 यूनिट बिक्री से 9.72% ज्यादा थी। जनवरी 2025 में इसकी 34,511 यूनिट बिक्री हुई थी, जिससे MoM में भी 9.98% की बढ़त दर्ज की गई।

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 की जबरदस्त डिमांड

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) और होंडा यूनिकॉर्न (Honda Unicorn) की डिमांड भी बढ़ी। क्लासिक 350 (Classic 350) की बिक्री 30,641 यूनिट रही, जो कि 8.23% YoY और 0.19% MoM की वृद्धि दिखाती है। यूनिकॉर्न (Unicorn) की बिक्री 28,932 यूनिट रही, जो कि पिछले साल के मुकाबले 35.88% ज्यादा और पिछले महीने की तुलना में 9.14% अधिक थी।

रेडर और प्लेटिना की बिक्री में भारी गिरावट

TVS रेडर (TVS Raider) की बिक्री 33.12% YoY गिरकर 28,132 यूनिट रह गई, जबकि फरवरी 2024 में यह 42,063 यूनिट थी। हालांकि, जनवरी 2025 में यह 2.74% MoM बढ़ी और इसकी बाजार हिस्सेदारी 4.10% हो गई। दूसरी ओर बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) की बिक्री भी 27.14% YoY गिरकर 20,923 यूनिट रह गई, जबकि फरवरी 2024 में यह 28,718 यूनिट थी। मासिक (MoM) में भी इसमें 23.46% की गिरावट दर्ज की गई।

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की दमदार वापसी

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरवरी 2025 में 19,244 यूनिट की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा पिछले साल की 13,944 यूनिट बिक्री से 38.01% ज्यादा है। MoM के हिसाब से भी यह बाइक 0.42% बढ़ी और जनवरी 2025 में इसकी 19,163 यूनिट बिकी थी।

फरवरी 2025 की टॉप-10 बिकने वाली बाइक की लिस्ट

रैंक मॉडल फरवरी 2025 बिक्री फरवरी 2024 बिक्री YoY बदलाव जनवरी 2025 बिक्री MoM बदलाव
1 Hero Splendor 2,07,763 2,77,939 -25.25% 2,59,431 -19.92%
2 Honda Shine 1,54,561 1,42,763 +8.26% 1,68,290 -8.16%
3 HF Deluxe 70,581 76,138 -7.30% 62,223 +13.43%
4 Bajaj Pulsar 87,902 1,12,580 -21.90% 1,04,080 -15.54%
5 TVS Apache 37,954 34,593 +9.72% 34,511 +9.98%
6 RE Classic 350 30,641 28,313 +8.23% 30,583 +0.19%
7 Honda Unicorn 28,932 21,297 +35.88% 26,521 +9.14%
8 TVS Raider 28,132 42,063 -33.12% 27,376 +2.74%
9 Bajaj Platina 20,923 28,718 -27.14% 27,330 -23.46%
10 RE Bullet 350 19,244 13,944 +38.01% 1

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top